Khel Ratna Award 2021 : राष्ट्रपति कोविंद 62 खिलाड़ियों को कर रहे हैं सम्मानित, नीरज चोपड़ा-मिताली राज को मिला खेल रत्न

News and Publisher
नई दिल्ली: बीते चार सालों में खेल के क्षेत्र में शानदार कार्य करने वाले भारतीय खिलाड़ियों को आज राष्ट्रीय खेल पुरस्कार 2021 (National Sports Awards) से सम्मानित किया जा रहा है। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद आज खेल जगत में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले 62 खिलाड़ियों को सम्मानित कर रहे हैं। कार्यक्रम में टोक्यो ओलिंपिक में गोल्ड मेडल जीतने वाले जेवलिन थ्रोअर नीरज चोपड़ा सहित 11 खिलाड़ियों को 2021 के मेजर ध्यानचंद खेल रत्न अवॉर्ड से सम्मानित कर रहे हैं। 35 को अर्जुन अवार्ड और 10 को द्रोणाचार्य अवार्ड से सम्मानित करेंगे।