कांग्रेस नेता मनीष तिवारी ने 26/11 हमले को लेकर मनमोहन सरकार पर साधा निशाना

0
manish-tiwari-e1637650692416
News and Publisher

नई दिल्ली: कांग्रेस में फिर किताबी बम फूटा है। सलमान खुर्शीद के बाद अब कांग्रेस नेता मनीष तिवारी की किताब चर्चा में है। मनीष तिवारी ने अपनी नई किताब में मनमोहन सरकार पर सवाल उठाए हैं। इसमें उन्होंने मनमोहन सिंह की UPA सरकार पर सवाल खड़े किए हैं। तिवारी ने मुंबई में हुए 26/11 हमले के बाद पाकिस्तान पर किसी तरह का एक्शन न लेने को कमजोरी बताया है।

किताब में तिवारी ने लिखा है कि मुंबई हमले के बाद तात्कालीन सरकार को पाकिस्तान के खिलाफ सख्त कार्रवाई करनी चाहिए थी। ये ऐसा समय था, जब एक्शन बिल्कुल जरूरी था। तिवारी ने किताब में लिखा है कि एक देश (पाकिस्तान) निर्दोष लोगों का कत्लेआम करता है और उसे इसका कोई पछतावा नहीं होता। इसके बाद भी हम संयम बरतते हैं तो यह ताकत नहीं बल्कि कमजोरी की निशानी है। तिवारी ने 26/11 हमले की तुलना अमेरिका के 9/11 हमले से की है।

मनीष तिवारी का ट्वीट

मनीष तिवारी ने अपने एक ट्वीट पैगाम में लिखा कि ‘ये ऐलान करते हुए खुशी हो रही है कि मेरी चौथी किताब जल्द ही बाजार में आएगी। 10 फ्लैश प्वाइंट; 20 साल- राष्ट्रीय सुरक्षा के हालात जिसने भारत को प्रभावित किया। ये किताब पिछले दो दशकों में भारत के सामने आई बड़ी राष्ट्रीय सुरक्षा चुनौती पर है।’

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *