भगवान परशुराम जी पर जारी हो डाक टिकट-सांसद जोशी

0
CPJOSHIJI
News and Publisher

नई दिल्ली :– चित्तौड़गढ़ सांसद सी.पी.जोशी ने आज नई दिल्ली में लोकसभा में शून्य काल के दौरान भगवान परशुराम जी पर डाक टिकट जारी करने को लेकर विषय सदन के समक्ष रखा।

सांसद जोशी ने सदन में बताया कि हमारा देश ऋषि परम्परा का राष्ट्र है। श्रेष्ठ आर्य संस्कृति के समुच्चय ‘आर्यावर्त’ में सतयुग (कृतयुग), त्रैता, द्वापर, कलयुग में समय-समय पर अवतारों ने जन्म लिया ऋषि-मुनियों ने लोक का नेतृत्व कर जन-गणकों के साथ सत्पथ हेतु साधा।

इन्हीं अन्वेषक ऋषियों के ज्ञान, तप, अन्वेषणो से भारत विश्व गुरू कहलाया। आर्य संस्कृति के प्रसार से ही ’वसुधैव कुटुम्बकम’ का स्वप्न साकार किया जा सकता है।

आर्य संस्कृति के ध्वज वाहक अवतारों, प्रचेताओं, ऋषियों की स्मृति को अक्षुण्ण बनाने के लिये महान भारतीय संसद ने कई शुभ संकल्प पारित किये हैं। स्मृति स्वरूप डाक टिकट जारी किये, ऐसे दिव्य आत्माओं को समर्पित संस्थाओं का गठन किया तथा इनकी मूर्तियों का अनावरण भी किया।

सम्पूर्ण विश्व के करोड़ों लोगों के आराध्य देव भगवान श्री परशुराम जी पर डाक टिकट जारी होना चाहिए, क्योकि सारस्वत क्षेत्र, काबुल, अफगानिस्तान, कश्मीर, हिन्दुकुष, गान्धार, पेशावर, रूस, बलुचिस्तान, ईरान, फारस, केस्पीयन सागर आदि सुदुर क्षेत्रों में स्वयं जाकर आर्य-अनार्य जनों का राजनितिक-सांस्कृतिक एकीकरण कर ’’कृष्णन्तो विष्वमार्यम’’ के मंत्र को सिद्व किया।

जामदस्य श्री परशुराम जी ने अनेक शास्त्रां की रचना की। शास्त्रों के साथ ही कई ब्रह्मास्त्र, दिव्यास्त्र, रूद्रास्त्र को सिद्ध किया। पाशुपत अस्त्र, भुषुण्डी (बन्दुक), शतहनी (तोप) का आविष्कार भगवान श्री परशुराम जी ने किया।

भगवान श्री परशुराम जी ने परवर्ती वाममार्गीय साधना का परिष्कार कर परशुराम तन्त्र विकसित किया वे सशस्त्र दृष्टि के प्रयोक्ता थे।
मर्यादा पुरूषोत्तम भगवान श्रीराम और भगवान श्रीकृष्ण की तरह परशुरामजी ने सत्युग व त्रैता के संधिकाल में जनसाधारण एवं जनजातियों को संगठित कर आर्य संस्कृति को बचाने का कार्य किया।

सांसद जोशी ने बताया कि पूर्व में भी हमारे आग्रह पर सरकार ने भगवान परशुराम जी की तपस्या स्थली चित्तौड़गढ़ जिले में स्थित पवित्र मातृकुण्डिया में पैनोरमा का निर्माण करवाया, वीर शिरोमणी महाराणा प्रताप पर स्थायी डाक टिकट, वीर शिरोमणी झाला मन्ना तथा शूरवीर राव जयमल जी राठौड़ पर डाक टिकट जारी करने का कार्य किया तथा उदयपुर-इन्दौर ट्रेन का नामकरण वीरभूमि चित्तौड़गढ़ एक्सप्रेस करने का कार्य किया।

सांसद जोशी ने सदन के माध्यम से संचार मंत्री जी से देश के करोड़ो लोगों के आराध्य देव भगवान श्री परशुराम जी पर आगामी अक्षय तृतिया के दिन डाक टिकट जारी करने का आग्रह किया।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *