शिक्षा व संस्कार से ही राष्ट्र का अभ्युदय सम्भव- चन्द्रकान्ता राजपुरोहित

0
News and Publisher

शिक्षा व संस्कार से ही राष्ट्र का अभ्युदय सम्भव- चन्द्रकान्ता राजपुरोहित

जालोर: जालोर के तत्वावधान में जिलास्तरीय विप्र कर्मचारी- अधिकारी गौरव ब्राह्मण स्नेह मिलन महोत्सव 2021 मे 317 विप्र प्रतिभाओ को आज जिला मुख्यालय पर विजय पैराडाइज सभागार परिसर में हुआ। चन्द्रकांता राजपुरोहित राष्ट्र प्रमुख विप्र वाहिनी, धर्मनारायण जोशी मावली विधायक, छ्गन सिंह राजपुरोहित विधायक आहोर की विशिष्ट उपस्थिति व नारायण सिंह राजपुरोहित, प्रधान पञ्चायत समिति जालौर, धीरज दवे जिला सूचना एवं जन संपर्क अधिकारी, नवीन जोशी, प्रांत प्रभारी विप्र फाउंडेशन, अनिल शर्मा विकास अधिकारी युनाइटेड इंडिया, चिरन्जीलाल दवे, एडवोकेट सुरेंद्र दवे, महिपाल सिंह राजपुरोहित, दिनेश दवे जिला महामंत्री, तुलसाराम राजपुरोहित सांचोर बीडीओ के विशिष्ट आतिथ्य में ब्राह्मण गौरव कार्यक्रम जिला स्तरीय शुभारम्भ गणेश गौरी तुलसी, शालिग्राम को गंगाजल से अर्ध्य देकर शंखनाद व धूप दीप नैवेद्य चढ़ाकर विधिवत पूजन प्रधान आचार्य डॉ घनश्याम व्यास, भीनमाल के निर्देशन में मंत्रोच्चारण किया गया। चन्द्रकांता राजपुरोहित ने व्यक्ति के जीवन में उच्च संस्कारमय जीवन हेतु शिक्षा व संस्कार की महती आवश्यकता पर बल दिया l

धर्मनारायण जोशी विधायक मावली, उदयपुर ने कहा कि विप्र फाउंडेशन द्वारा प्रतिभा गौरव स्नेह मिलन समारोह सहित कोरोना काल में विविध प्रेरक कार्यों को सराहनीय बताया l यह हमारे लिए गौरव की बात की संस्थान द्वारा प्रेरकदायक कार्य किया गया। हम सभी को आवश्यक सहयोग देकर पवित्र कार्य को सम्पादित करने का आवाह्न किया। छ्गन सिंह राजपुरोहित प्रधान जालोर ने प्रकल्प की सराहना की। विप्र फाउंडेशन के राष्ट्रीय सोशल मिडिया प्रभारी माधव शर्मा, उधोगपति अरविंद सिंह राजपुरोहित का भी सम्मान किया।

तुलसाराम राजपुरोहित बीड़ीओ सांचोर व जोनल प्रभारी नवीन जोशी ने बताया की समाज में शिक्षा व संस्कारों की समय मे महती आवश्यकता है। महिपाल सिंह राजपुरोहित जिलाध्यक्ष व अनिल शर्मा वरिष्ठ समाजसेवी ने कहा कि कोरोना काल में विप्र फाउंडेशन के कार्यकर्ता प्रेरक कार्यों द्वारा बहु आयामी कार्यों से जन सामान्य लाभांवित हुए। दिनेश दवे जिला महामंत्री विप्र फाउंडेशन ने स्वागत उद्बोधन शब्दमालिका से किया। अनिल शर्मा समाज सेवी ने सभी आंगतुको का आभार प्रकट किया। आगन्तुक अतिथियों ने संस्थान द्वारा सम्मान पत्र सम्मान स्वरूप भेंट किया तथा अतिथियों के हाथों उपस्थितजन प्रतिनिधियों व शहर व गाँवो से आएं विप्र बंधुओं ने बढ़ चढ़ कर भाग लिया। कार्यक्रम में साँवला राम राजपुरोहित सांचोर को विप्र वाहिनी का जिला संयोजक मनोनीत किया गया l

कार्यक्रम का संचालन डॉ घनश्याम व्यास ने किया। दण्डी स्वामी ब्रह्मा विष्णु महेश धाम कालन्द्री ने कहा कि हमारे धर्म और संस्कृति में इतना महत्त्व है, कि हमारे शास्त्र, पुराण और वेद में ब्राह्मण वर्ग के बखान किए बगैर नहीं रहते। इसी दौरान परिक्षीत पांडेय ने विधिध राष्ट्र भक्ति ओजस्वी कविता की प्रस्तुति दी गयी। तिर्थानंद बृहमचारी खंडा देवल महाराज ने उपस्थित आगन्तुक को शुभकामना प्रकट की गयी l

समाज सेवी जोगाराम पुरोहित, प्रेमलता श्रीमाली, कनकराज, राजेन्द्र पुरोहित, सावलाराम, मुकेश जोशी, ताराचंद भारद्वाज, रणछोड़ पुरोहित, जगदीश वैष्णव, नरोतम त्रिवेदी, चिमनलाल, सन्तौष गोलाणा, छगनलाल बोहरा, रूपाराम पुरोहित, दरगाराम पुरोहित, हरचंद पुरोहित सारीयाणा, श्रवण वैष्णव, संजय बोहरा, सावलमल पुरोहित, मफतलाल त्रिवेदी, महेश दवे, यज्ञदत, दिलीप दवे, मीठालाल वैष्णव,शुभम दवे, अनिल दवे, पोकरमल दाधीच, हनुमानसिंह बिट्ठु, केके पुरोहित, हितेश ओझा, गोपालसिंह सांकरणा, राजेन्द्र दवे, केवलाराम पुरोहित हरिॐ, दिनेश पुरोहित, शेखर ओझा, रामलाल पुरोहित, मनीष दवे सहित समस्त जालोर जिले से बड़ी संख्या में भाई बहिन उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *