बजट सत्र आज से:सुबह 11 बजे राष्ट्रपति संसद के दोनों सदनों को संबोधित करेंगे, फिर वित्त मंत्री आर्थिक सर्वेक्षण पेश करेंगी
News and Publisher
सद का बजट सत्र आज यानी सोमवार से शुरू हो रहा है। इसकी शुरुआत राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद के संबोधन से होगी। वे सुबह करीब 11 बजे संसद के दोनों सदनों को संबोधित करेंगे। इसके साथ ही बजट सत्र-2022 की शुरुआत हो जाएगी।
इसके बाद वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण देश की आर्थिक हालत बताने वाला इकोनॉमिक सर्वे पेश करेंगी। निर्मला सीतारमण मंगलवार सुबह 11 बजे आम बजट पेश करेंगी। यह उनका चौथा बजट होगा। इस बार भी बजट पिछले साल की तरह पेपरलेस होगा। कोरोना की वजह से बजट सत्र को 3 चरणों में बांटा गया है। पहला चरण 31 जनवरी से, दूसरा चरण 11 फरवरी और तीसरा चरण 14 मार्च से शुरू होगा। यह सत्र 8 अप्रैल को खत्म होगा।