BJP मानती है, लखनऊ में 3 मंत्रियों की सीट असुरक्षित:1 का टिकट कटना तय, 2 मंत्रियों पर तलवार लटकी; 8 सीटों पर भाजपा प्रत्याशियों की घोषणा आज
News and Publisher
उत्तर-प्रदेश विधानसभा चुनाव में सबसे दिलचस्प लड़ाई राजधानी लखनऊ की हो गई है। भाजपा लखनऊ की 8 विधानसभा सीटों पर अभी तक फैसला नही कर सकी है। हालांकि, आज इससे पर्दा उठ सकता है। आज लखनऊ के सभी 8 विधानसभा के प्रत्याशियों की सूची जारी हो सकती है। सूत्रों की मानें तो इस लिस्ट में कई चौंकाने वाली बातें हैं।
पहला, कैबिनेट मंत्री बृजेश पाठक और आशुतोष टंडन की सीट बदल सकती है। दूसरा, मंत्री स्वाति सिंह का टिकट कटने की चर्चा है। कहा जा रहा है कि सरोजनीनगर सीट पर पति-पत्नी की लड़ाई का फायदा किसी तीसरे को मिल सकता है। इतना ही नहीं, एक विधायक का टिकट भी कटने की चर्चा है। लखनऊ में चौथे चरण में मतदान होना है। इसके लिए 3 फरवरी तक नामांकन की अंतिम तारीख है। कहा जा रहा है कि आज प्रत्याशियों की सूची आ सकती है।