10 तस्वीरों में शेन वॉर्न के दिलचस्प किस्से:IPL में पहले विदेशी कप्तान बने थे वॉर्न, मैच से पहले ड्रॉ की कर दी थी भविष्यवाणी; मैदान में ही किया गर्लफ्रेंड को किस
दिग्गज लेग स्पिनर शेन वॉर्न का 52 साल की उम्र में शुक्रवार को थाईलैंड में हार्टअटैक निधन हो गया। शेन वॉर्न अपनी शानदार गेंदबाजी के साथ अपनी लाइफस्टाइल की वजह से भी दुनियाभर में पॉपुलर थे। उनकी लेग स्पिन, गुगली और फिल्पर का सामना अच्छे-अच्छे बल्लेबाज नहीं कर पाते थे। वहीं मैदान और मैदान से बाहर का उनका आक्रामक अंदाज हमेशा चर्चा में रहा।
साल 2008 में IPL के पहले सीजन में राजस्थान राॅयल्स ने सबसे पहले शेन वॉर्न को खरीदा था। इसके बाद उन्हें राजस्थान रॉयल्स का कप्तान बनाया। उस वक्त शेन वॉर्न ही अकेले ऐसे खिलाड़ी थे। जो विदेशी होने के बावजूद IPL टीम की कप्तानी कर रहे थे। वॉर्न ने भी शानदार कप्तानी दिखाते हुए राजस्थान को पहला IPL का पहला खिताब दिलाया। जिसके बाद भारत में वॉर्न की लोक्रप्रियता लगातार तीन साल उन्होंने राजस्थान रॉयल्स टीम की कप्तानी संभाली। लेकिन विवादों से उनका नाता बरकरार रहा। आइए जानते हैं – शेन वॉर्न के जीवन से जुड़े दिलचस्प किस्से…