खार्किव में रिहाइशी इमारतों पर रूसी मिसाइलों का हमला; यूक्रेन ने कई रूसी टैंक तबाह किए
रूस-यूक्रेन के बीच युद्ध का आज 12वां दिन है। 12वें दिन रूस ने यूक्रेन के कई शहरों में हमले तेज कर दिए हैं। खारकीव में कई रिहायशी इलाकों पर भी हमला किया गया है। इस बीच दोनों देशों के प्रतिनिधिमंडल आज तीसरी बात वार्ता करेंगे। इससे पहले हुई वार्ता में सुरक्षित कॉरिडोर पर सहमति बनी थी। आज होने वाली बातचीत में युद्ध विराम पर चर्चा हो सकती है।
रूस और यूक्रेन के बीच जारी युद्ध का आज 12वां दिन है। 24 फरवरी को शुरू हुई इस जंग में अब यूक्रेन के आम लोगों की जान भी जा रही है। इसके चलते इन 12 दिनों में सदी का सबसे बड़ा पलायन भी दिखा।
इधर, रूस ने यूक्रेन के खार्किव शहर में रिहाइशी इमारतों को निशाना बनाया है। हालांकि, लोगों को पहले ही बंकरों समेत सुरक्षित जगहों पर जाने की सलाह दी जा चुकी थी, लेकिन अब भी वहां कुछ लोगों के फंसे होने की आशंका जताई जा रही है। इधर, यूक्रेन ने कई रूसी टैंकों को तबाह करने का दावा किया है। युद्ध की इस त्रासदी को आप इस तस्वीर में देख सकते हैं।