भारत एक बार फिर बनेगा शांति दूत:रूस-यूक्रेन के बीच कराएगा सुलह; इसी सप्ताह दिल्ली पहुंच रहे रूसी विदेश मंत्री, 2 अप्रैल को आएंगे इजरायली PM
News and Publisher
दुनिया में शांति कायम करने के लिहाज से यह हफ्ता बेहद अहम साबित होने वाला है। इसमें भारत की भूमिका बेहद खास रहने वाली है। दरअसल रूस-यूक्रेन की बीच एक महीने से भी ज्यादा समय से चल रहे युद्ध को विराम देने का फॉर्मूला भारत में बनाने की तैयारी है। रूस के विदेश मंत्री सेर्गेई लावरोव का अचानक भारत दौरा इसी दिशा में अहम कदम है। लावरोव इसी हफ्ते दिल्ली आएंगे, लेकिन दिन तय नहीं है। हालांकि, यह तय है कि उनकी यात्रा इजरायल के प्रधानमंत्री नफ्ताली बैनेट की यात्रा से ठीक पहले होगी। नफ्ताली 2 अप्रैल को भारत पहुंच रहे हैं