40 साल के माही ने DC के खिलाफ दिखाया दम
News and Publisher
महेंद्र सिंह धोनी को यूं ही दुनिया का सबसे बड़ा फिनिशर नहीं कहा जाता है। जिनको 40 साल के माही की बैटिंग पर थोड़ा भी संदेह था, वह दिल्ली के खिलाफ पूरी तरह दूर हो गया। अपनी पहली ही गेंद पर धमाकेदार छक्का जड़कर धोनी ने साबित कर दिया की आज भी स्लॉग ओवर में गेंदबाज को उनसे बेहतर कोई नहीं पढ़ता है।
जरूरी नहीं है कि अगली गेंद को भी हवा में खेला जाए। दूसरी गेंद को माही ने 2 फील्डर के बीच से प्लेस किया और चौका बटोर लिया। अब तक स्टेडियम में मौजूद जनता समझ चुकी थी कि धोनी टीम को 200 रनों का आंकड़ा पार कराने के इरादे के साथ मैदान में उतरे हैं। धोनी-धोनी के शोर से पूरा स्टेडियम गूंज उठा। बड़े स्कोर के दबाव में दिल्ली बिखर गई और 91 रन से मुकाबला गंवा बैठी।