UAE के राष्ट्रपति शेख खलीफा बिन जाएद का निधन, भारत में एक दिन का राजकीय शोक घोषित
News and Publisher
UAE के राष्ट्रपति शेख खलीफा बिन जाएद अल नह्यान का शुक्रवार को निधन हो गया। देश में 40 दिन का राष्ट्रीय शोक घोषित कर दिया गया है। तीन दिन तक सभी सरकारी दफ्तर और मिनिस्ट्री बंद रहेंगी। इनमें प्राईवेट सेक्टर भी शामिल है।
2 नवंबर, 2004 में पिता की मौत को बाद 3 नवंबर, 2004 को उन्हें राष्ट्रपति और अबू धाबी का शासक चुना गया था। भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शेख खलीफा के निधन पर शोक व्यक्त किया है। भारत सरकार ने उनके निधन पर शनिवार को एक दिन का राजकीय शोक घोषित किया है। इस दौरान राष्ट्रीय ध्वज आधा झुका रहेगा।