यूक्रेन का दावा- इस साल के अंत तक जंग हार जाएगा रूस

0
News and Publisher

रूस-यूक्रेन जंग को 79 दिन बीत चुके हैं। यूक्रेनी शहरों पर रूसी हमले अभी भी जारी हैं। इस बीच यूक्रेन की खुफिया एजेंसी के चीफ ने दावा किया कि रूस के राष्ट्रपति व्लादिमिर पुतिन का तख्तापलट करने का काम जारी है और इस साल के अंत तक रूस जंग हार जाएगा। मेजर जनरल किरीलो बुडानोव ने कहा कि अगस्त में इस लड़ाई में एक टर्निंग पॉइंट आएगा।

रिपोर्ट्स के मुताबिक, पुतिन को ब्लड कैंसर है। इसे लेकर मेजर जनरल किरीलो बुडानोव ने कहा- लड़ाई इस साल के अंत तक खत्म हो जाएगी। इसके बाद रूस में सत्ता परिवर्तन होगा। इसकी प्रक्रिया भी शुरू हो चुकी है।

रूस-यूक्रेन जंग के प्रमुख अपडेट्स…

  • G7 देश यूक्रेन को 30 अरब यूरो की मदद कर सकते हैं।
  • यूक्रेनी कमांडर के मुताबिक, रूस हर दिन यूक्रेन पर 10-14 क्रूज मिसाइल फायर करता है।
  • ब्रिटेन ने पुतिन की कथित गर्लफ्रेंड और पूर्व जिमनास्ट अलीना काबेवा पर पर प्रतिबंध लगाए हैं। साथ ही पूर्व पत्नी ल्यूडमिला ओचेरेत्नाया पर भी प्रतिबंध लगाए हैं। पुतिन ने ओचेरेत्नाया से 2014 में तलाक ले लिया था।
  • जपोरिजिया में रूसी सैनिकों ने 271 नागरिकों को कैद कर लिया है। इनमें बच्चे और महिलाएं भी शामिल हैं। इन्हें जबरन हिरासत में लिया जा रहा है और गड्ढे खोदने के लिए मजबूर किया जा रहा है।

    रूस शनिवार से फिनलैंड को बिजली सप्लाई रोक देगा
    फिनलैंड के ट्रांसमिशन सिस्टम ऑपरेटर फिंग्रिड ने शुक्रवार को बताया कि पेंमेट्स में समस्याओं की वजह से रूस शनिवार से फिनलैंड को बिजली एक्सपोर्ट रोक देगा। रूसी बिजली कंपनी रॉ नॉर्डिक ने कहा कि उसे 6 मई के बाद से बिजली का भुगतान नहीं मिला है और ऐसा उसके 20 साल के व्यापारिक इतिहास में पहली बार हुआ है।

    रॉ नॉर्डिक फिनलैंड में शनिवार से बिजली की सप्लाई रोक देगी। हालांकि, फिनग्रिड के मुताबिक, फिनलैंड में बिजली की कमी नहीं है, हालिया सालों में हुआ रूसी इंपोर्ट फिनलैंड की कुल खपत का 10% कवर ही करता है। रूस से बिजली के इंपोर्ट की कमी की भरपाई के लिए फिनलैंड स्वीडन से अधिक बिजली आयात करेगा।

    यूक्रेन के डिफेंस मिनिस्टर ओलेक्सी रेजनिकोव ने शुक्रवार को कहा कि यूक्रेन अब युद्ध के और लंबे चरण में प्रवेश कर रहा है। उन्होंने कहा कि यूक्रेन ने रूस को अपने टारगेट्स पर हमला करने से रोका है और मिलिट्री ऑपरेशन को कम करने के लिए मजबूर किया है।

    रेजनिकोव ने कहा- हमें जंग जीतने के लिए, हमें सावधानी से योजना बनानी चाहिए, गलतियों से बचना चाहिए, अपनी ताकत को प्रोजेक्ट करना चाहिए ताकि दुश्मन अंत में हमारे सामने खड़ा न हो सके।

    अमेरिकी डिफेंस सेक्रेटरी और रूसी डिफेंस मिनिस्टर ने पहली बार बात की
    अमेरिकी डिफेंस सेक्रेटरी लॉयड ऑस्टिन ने जंग शुरू होने के बाद पहली बार रूसी डिफेंस मिनिस्टर सर्गेई शोइगु से बात की। शुक्रवार को हुई बातचीत के दौरान ऑस्टिन ने यूक्रेन में तत्काल सीजफायर का आग्रह किया। साथ ही पेंटागन के साथ कम्युनिकेशन चैनल बरकरार रखने पर जोर दिया। इससे पहले दोनों की बात 18 फरवरी को हुई थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *