बैरिया के थानाध्यक्ष का विवादित बयान वायरल

0
News and Publisher

बेतिया (प.च.) हिन्दुस्तान संवाददाता। बैरिया थानाध्यक्ष का एक विवावादित बयान का ऑडियो वायरल हो रहा है। जिसमें थानाध्यक्ष ने बरामद लड़की के परिजनों को अपने घर ले जाने की नसीहत दे रहे है। हालांकि दैनिक भास्कर इस ऑडियो की आवाज की सत्यता की पुष्टि नहीं कर रहा है। ऑडिओ में आवाज आ रही है कि रिमांड होम में लड़कियों के साथ अनैतिक काम होता है। मामले में बेतिया एसपी उपेन्द्र वर्मा ने सदर एसडीपीओ को सत्यता की जांच का निर्देश दिया है। हलांकि ऑडिओ फिलहाल सुर्खियों में बना हुआ है।

ऑडिओ में जारी नसीहत : वायरल ऑडिओ में कहा जा रहा है कि बालिका सुधार गृह यानी रिमांड होम में लड़कियों का शोषण होता है। उसमें लड़कियों को नहीं रखना चाहिए। इसमे बड़ी -बड़ी गाड़ियों से लोग आते है। लड़कियों को अपने साथ ले जाते है। दरअसल मामला बैरिया थाना क्षेत्र के एक गांव का है। जहां 23 मार्च को एक नाबालिग लड़की का अपहरण हो गया। अपहरण का आरोप बैरिया थाना के चौकीदार शम्भू साह के पुत्र सुधीर पर लगा। आरोप है कि परिजनों ने थाना को आवेदन दिया तो केस दर्ज नहीं किया गया। पीड़ित परिवार एसपी से मिला तब जाकर मामले में केस दर्ज किया गया। जिसके बाद पुलिस लड़की को बरामद कर लिया और न्यायालय में उसका बयान भी कराया। लड़की के परिजन घर ले जाने से कर रहे थे इंकार : बताते है कि बरामद लड़की के घरवाले लड़की को अपने साथ नहीं ले जाना चाह रहे थे। जबकि पुलिस लड़की को उसके घर भेजने का प्रयास कर रही थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *