डुडी व नायक धौलपुर चुनाव प्रभारी नियुक्त
वर्तमान में भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के संगठन के चुनाव चल रहे हैं इस प्रक्रिया में धौलपुर सिटी ब्लॉक के चुनाव करवाने के लिए भंवरा राम डूडी अध्यक्ष ब्लॉक कांग्रेस मकराना को ब्लॉक चुनाव अधिकारी एवं बिरधा राम नायक को सहायक बीआरओ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने नियुक्त किया है ब्लॉक के चुनाव संपन्न करवाने हेतु आज बी.आर.ओ डूडी एवं सहायक बी.आर.ओ नायक धौलपुर सिटी पहुंचकर विधायक प्रत्याशी शिवचरण कुशवाहा जिला कांग्रेस प्रवक्ता धनेश जैन एवं सैकड़ों कार्यकर्ताओं के बीच संगठन के चुनाव सर्वसम्मति से करवाने का आह्वान किया है। ताकि पार्टी संगठन मजबूत हो सके इस पर उपस्थित समस्त कार्यकर्ताओं ने सभी पदों पर सर्वसम्मति से निर्विरोध चुनाव संपन्न करवाने की सहमति दी इस प्रकार सर्वसम्मति से निर्विरोध चुनाव संपन्न हुए इस दौरान हम दोनों के साथ किसनाराम डूडी कालवा एवं एडवोकेट राम प्रकाश डूडी उपस्थित रहे