भरतपुर कलेक्ट्रेट पर दिया धरना प्रदर्शन
भरतपुर कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी से ईडी द्वारा पूछताछ के विरोध में कांग्रेसियों ने जिला कलेक्ट्रेट पर दिया धरना प्रदर्शन। धरना प्रदर्शन में कैबिनेट मंत्री विश्वेन्द्र सिंह भी पहुंचे,जहां उन्होंने केंद्र सरकार द्वारा ईडी के माध्यम से कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी से जो पूछताछ की गई उसको लेकर मंत्री विश्वेंद्र सिंह ने कहा कि इसकी हम कड़ी निंदा करते हैं। एक धरना दिल्ली में भी चल रहा है हम कांग्रेस कमेटी के आह्वान पर आज जिला कलेक्ट्रेट पर कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने केंद्र की सरकार के खिलाफ धरना प्रदर्शन किया, जहां पर आज इस धरना प्रदर्शन में कम ही कांग्रेसी कार्यकर्ता पहुंचे थे। इसी दौरान कलेक्ट्रेट में प्रेस वार्ता को संबोधित करने के बाद पर्यटन मंत्री विश्वेंद्र सिंह निकल कर जा रहे थे। उसी दौरान कांग्रेसियों का धरना प्रदर्शन देखा तो वह गाड़ी से उतर कर धरना प्रदर्शन में शामिल हो गए।