Year: 2022

पाकिस्तानी हवा ने राजस्थान को झुलसाया:गर्मी ने 10 साल का रिकॉर्ड तोड़ा, पारा 45 डिग्री के पार; जालोर सबसे गर्म रहा

राजस्थान में मई-जून में पड़ने वाली तेज गर्मी की मार लोगों को इस बार अप्रैल के शुरुआती दिनों में ही...

ग्लोबल वार्मिंग ने बढ़ाई चिंता:बद्रीनाथ-केदारनाथ धाम से मार्च में ही गायब हो गई बर्फ, अब ऊंची चोटियां भी खतरे में

ग्लोबल वार्मिंग ने भगवान को भी नहीं बख्शा है। इस बार पहाड़ों पर अच्छी बर्फबारी के बावजूद ग्लोबल वार्मिंग का...

विधानसभा में प्रश्नों के सिलेक्शन का आधार लॉटरी:कांग्रेस विधायकों के ही 87% प्रश्न अनुत्तरित; दुष्कर्म के 46 में से 44 जवाब पेंडिंग

विधानसभा में सवालों के जवाब न मिलने से विधायक परेशान हैं। पिछले दिनों बहरोड़ विधायक बलजीत यादव ने इसे लेकर...

कमर्शियल गैस सिलेंडर 253 रुपए महंगा:2018.50 की जगह अब 2271.5 रुपए में मिलेगा सिलेंडर

आज से नया वित्त वर्ष 2022-23 शुरू हो गया और पहले दिन ही महंगाई की मार पड़ी है। पेट्रोल-डीजल की...

इस हफ्ते भारत आएंगे रूसी विदेश मंत्री:पश्चिमी प्रतिबंधों के जवाब में पेमेंट सिस्टम आसान बनाने पर होगी चर्चा, रूबल में व्यापार पर बन सकती है बातरूसी विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव इस हफ्ते भारत आने वाले हैं। ये दौरा इसलिए भी अहम है क्योंकि भारत रूस के सबसे बड़े खरीदारों में से एक है। यूक्रेन पर हमले के बाद अंतरराष्ट्रीय समुदाय ने रूस पर कड़े प्रतिबंध लगाकर इंटरनेशनल ट्रेड से अलग-थलग करना शुरू कर दिया है। रायटर्स के मुताबिक, दोनों देश रूसी बैंकों पर पश्चिमी प्रतिबंधों की ओर से लगाए गए बैन के बाद पेमेंट सिस्टम को आसान बनाने पर चर्चा कर सकते हैं। जानकारी के मुताबिक, लावरोव के शुक्रवार को भारत आने की संभावना है। हालांकि, दिल्ली में रूसी दूतावास ने अभी तक इस दौरे की पुष्टि नहीं की है। वहीं, भारतीय विदेश मंत्रालय ने कहा कि उसके पास साझा करने के लिए कोई जानकारी नहीं है। 24 फरवरी को यूक्रेन पर हुए रूसी हमले के बाद लावरोव की यह तीसरी विदेश यात्रा होगी। इससे पहले लावारोव ​​​​​​मार्च की शुरुआत में अपने यूक्रेनी समकक्ष से बातचीत के लिए तुर्की और गुरुवार को चीन जा चुके हैं। रुपया-रूबल व्यापार प्रणाली पर बन सकती है सहमति सूत्रों के मुताबिक, सरकार रुपया-रूबल व्यापार प्रणाली स्थापित करने पर विचार कर रही है। भारतीय और रूसी वित्तीय अधिकारियों के बीच चर्चा जारी है। ये भी माना जा रहा है कि रुपया-रूबल ट्रेड विंडो के अलावा, दोनों देशों के केंद्रीय बैंकों के माध्यम से सभी सरकारी और अर्ध-सरकारी भुगतान सीधे निपटाने सहित कार्ड जैसे विकल्पों पर भी विचार कर सकते हैं। कॉरपोरेट बॉन्ड में निवेश का मौका रूसी विदेश मंत्री की यात्रा के दौरान दोनों देशों के बीच ट्रेड रिलेशन को आसान बनाने के लिए वैकल्पिक मैकेनिज्म को लेकर बात हो सकती है। भारत सरकार के एक अन्य सूत्र ने कहा कि यूक्रेन संकट के बावजूद भारत रूस को भारतीय कॉरपोरेट बॉन्ड में निवेश करने के लिए भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) के पास पैसे का उपयोग करने की अनुमति देने पर विचार कर रहा है। रूस ने RBI के पास रूसी डिफेंस इक्विपमेंट के लिए करीब 200 करोड़ रुपए भुगतान को बरकरार रखा है। हालांकि, भारत सरकार के एक अधिकारी ने कहा कि भारत को रूस के साथ संबंध बनाए रखने के लिए पश्चिमी दबाव से कूटनीतिक तौर पर निपटना होगा। रूस से सनफ्लॉवर ऑयल का कांट्रैक्ट भारत ने हाल ही में यूक्रेन से सप्लाई बंद होने के बाद अप्रैल डिलीवरी के लिए 45,000 टन सनफ्लॉवर ऑयल खरीदने का कांट्रैक्ट किया। पिछले साल भारत ने रूस से एक महीने में करीब 20,000 टन सनफ्लॉवर ऑयल खरीदा था। केंद्र के एक सीनियर अफसर के मुताबिक, अगर किफायती दरों पर चीजें मिलती है, तो भारत रूस से अधिक वस्तुओं का इंपोर्ट करेगा। वहीं, जवाहरलाल नेहरू यूनिवर्सिटी में इंटरनेशनल स्टडीज के प्रोफेसर हैप्पीमन जैकब ने कहा कि भारत ने किसी भी तरह से रूस के साथ व्यापार जारी रखने का मन बना लिया है। रूस भारत का मेन डिफेंस सप्लायर रूस, भारत के डिफेंस इक्विपमेंट का मेन सप्लायर है। हालांकि, चीन की तुलना में भारत के साथ इसका कुल सालाना व्यापार कम है। भारत ने रूस के साथ पिछले कुछ सालो में औसतन 9 बिलियन डॉलर (68 हजार करोड़ रुपए) का व्यापार किया। इसमें प्रमुख तौर पर फर्टिलाइजर्स और तेल का व्यापार शामिल है। इसकी तुलना में चीन के साथ भारत का सालाना द्विपक्षीय व्यापार 100 अरब डॉलर (करीब 7.56 लाख करोड़ रुपए) से अधिक है। यूक्रेन पर हमले के बाद भारत ने रूस से किफायती दर पर क्रूड ऑयल खरीदने का सौदा किया है। भारत ने करीब 1.3 करोड़ बैरल ऑयल खरीदे हैं। वहीं, पिछले साल कुल 1.6 करोड़ बैरल ऑयल इंपोर्ट किया गया था। भारत अब स्टील बनाने में इस्तेमाल होने वाले रूसी कोयले के इंपोर्ट को भी दोगुना करने पर विचार कर रहा है। रूस की आलोचना से परहेज भारत ने वैश्विक मंचो पर यूक्रेन में सीजफायर रोकने की बात दोहरा चुका है, लेकिन UN सिक्योरिटी काउंसिल की मीटिंग में रूस के खिलाफ वोटिंग से परहेज किया है। भारत ने हमले को लेकर रूस की आलोचना तक नहीं की है। अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन भी कह चुके हैं कि रूस के खिलाफ कार्रवाई करने में भारत की स्थिति स्पष्ट नहीं है। एक अमेरिकी डिप्लोमैट ने पिछले हफ्ते दिल्ली में भारतीय अधिकारियों से मुलाकात के बाद कहा कि अमेरिका ने भारत जैसे पार्टनर से रूस से ऊर्जा खरीद अचानक बंद करने के लिए नहीं कहा था।

रूसी विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव इस हफ्ते भारत आने वाले हैं। ये दौरा इसलिए भी अहम है क्योंकि भारत रूस...

Read MoreRead more about इस हफ्ते भारत आएंगे रूसी विदेश मंत्री:पश्चिमी प्रतिबंधों के जवाब में पेमेंट सिस्टम आसान बनाने पर होगी चर्चा, रूबल में व्यापार पर बन सकती है बातरूसी विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव इस हफ्ते भारत आने वाले हैं। ये दौरा इसलिए भी अहम है क्योंकि भारत रूस के सबसे बड़े खरीदारों में से एक है। यूक्रेन पर हमले के बाद अंतरराष्ट्रीय समुदाय ने रूस पर कड़े प्रतिबंध लगाकर इंटरनेशनल ट्रेड से अलग-थलग करना शुरू कर दिया है। रायटर्स के मुताबिक, दोनों देश रूसी बैंकों पर पश्चिमी प्रतिबंधों की ओर से लगाए गए बैन के बाद पेमेंट सिस्टम को आसान बनाने पर चर्चा कर सकते हैं। जानकारी के मुताबिक, लावरोव के शुक्रवार को भारत आने की संभावना है। हालांकि, दिल्ली में रूसी दूतावास ने अभी तक इस दौरे की पुष्टि नहीं की है। वहीं, भारतीय विदेश मंत्रालय ने कहा कि उसके पास साझा करने के लिए कोई जानकारी नहीं है। 24 फरवरी को यूक्रेन पर हुए रूसी हमले के बाद लावरोव की यह तीसरी विदेश यात्रा होगी। इससे पहले लावारोव ​​​​​​मार्च की शुरुआत में अपने यूक्रेनी समकक्ष से बातचीत के लिए तुर्की और गुरुवार को चीन जा चुके हैं। रुपया-रूबल व्यापार प्रणाली पर बन सकती है सहमति सूत्रों के मुताबिक, सरकार रुपया-रूबल व्यापार प्रणाली स्थापित करने पर विचार कर रही है। भारतीय और रूसी वित्तीय अधिकारियों के बीच चर्चा जारी है। ये भी माना जा रहा है कि रुपया-रूबल ट्रेड विंडो के अलावा, दोनों देशों के केंद्रीय बैंकों के माध्यम से सभी सरकारी और अर्ध-सरकारी भुगतान सीधे निपटाने सहित कार्ड जैसे विकल्पों पर भी विचार कर सकते हैं। कॉरपोरेट बॉन्ड में निवेश का मौका रूसी विदेश मंत्री की यात्रा के दौरान दोनों देशों के बीच ट्रेड रिलेशन को आसान बनाने के लिए वैकल्पिक मैकेनिज्म को लेकर बात हो सकती है। भारत सरकार के एक अन्य सूत्र ने कहा कि यूक्रेन संकट के बावजूद भारत रूस को भारतीय कॉरपोरेट बॉन्ड में निवेश करने के लिए भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) के पास पैसे का उपयोग करने की अनुमति देने पर विचार कर रहा है। रूस ने RBI के पास रूसी डिफेंस इक्विपमेंट के लिए करीब 200 करोड़ रुपए भुगतान को बरकरार रखा है। हालांकि, भारत सरकार के एक अधिकारी ने कहा कि भारत को रूस के साथ संबंध बनाए रखने के लिए पश्चिमी दबाव से कूटनीतिक तौर पर निपटना होगा। रूस से सनफ्लॉवर ऑयल का कांट्रैक्ट भारत ने हाल ही में यूक्रेन से सप्लाई बंद होने के बाद अप्रैल डिलीवरी के लिए 45,000 टन सनफ्लॉवर ऑयल खरीदने का कांट्रैक्ट किया। पिछले साल भारत ने रूस से एक महीने में करीब 20,000 टन सनफ्लॉवर ऑयल खरीदा था। केंद्र के एक सीनियर अफसर के मुताबिक, अगर किफायती दरों पर चीजें मिलती है, तो भारत रूस से अधिक वस्तुओं का इंपोर्ट करेगा। वहीं, जवाहरलाल नेहरू यूनिवर्सिटी में इंटरनेशनल स्टडीज के प्रोफेसर हैप्पीमन जैकब ने कहा कि भारत ने किसी भी तरह से रूस के साथ व्यापार जारी रखने का मन बना लिया है। रूस भारत का मेन डिफेंस सप्लायर रूस, भारत के डिफेंस इक्विपमेंट का मेन सप्लायर है। हालांकि, चीन की तुलना में भारत के साथ इसका कुल सालाना व्यापार कम है। भारत ने रूस के साथ पिछले कुछ सालो में औसतन 9 बिलियन डॉलर (68 हजार करोड़ रुपए) का व्यापार किया। इसमें प्रमुख तौर पर फर्टिलाइजर्स और तेल का व्यापार शामिल है। इसकी तुलना में चीन के साथ भारत का सालाना द्विपक्षीय व्यापार 100 अरब डॉलर (करीब 7.56 लाख करोड़ रुपए) से अधिक है। यूक्रेन पर हमले के बाद भारत ने रूस से किफायती दर पर क्रूड ऑयल खरीदने का सौदा किया है। भारत ने करीब 1.3 करोड़ बैरल ऑयल खरीदे हैं। वहीं, पिछले साल कुल 1.6 करोड़ बैरल ऑयल इंपोर्ट किया गया था। भारत अब स्टील बनाने में इस्तेमाल होने वाले रूसी कोयले के इंपोर्ट को भी दोगुना करने पर विचार कर रहा है। रूस की आलोचना से परहेज भारत ने वैश्विक मंचो पर यूक्रेन में सीजफायर रोकने की बात दोहरा चुका है, लेकिन UN सिक्योरिटी काउंसिल की मीटिंग में रूस के खिलाफ वोटिंग से परहेज किया है। भारत ने हमले को लेकर रूस की आलोचना तक नहीं की है। अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन भी कह चुके हैं कि रूस के खिलाफ कार्रवाई करने में भारत की स्थिति स्पष्ट नहीं है। एक अमेरिकी डिप्लोमैट ने पिछले हफ्ते दिल्ली में भारतीय अधिकारियों से मुलाकात के बाद कहा कि अमेरिका ने भारत जैसे पार्टनर से रूस से ऊर्जा खरीद अचानक बंद करने के लिए नहीं कहा था।

तेल की कीमतों ने तोड़ा रिकॉर्ड:9 दिन में 8वीं बार बढ़े तेल के दाम, क्रूड ऑयल सस्ता होने के बाद भी पेट्रोल पर 88, डीजल 82 पैसे हुआ महंगा

पांच राज्यों में चुनाव खत्म होने के साथ ही एक बार फिर महंगाई का दौर शुरू हो गया है। अंतरराष्ट्रीय...

टीना डाबी के मंगेतर गवांडे रातों-रात सोशल मीडिया स्टार बने:18 घंटे में इंस्टाग्राम पर 3 हजार से बढ़कर 28 हजार के पार हुए; फोटो शेयर कर किया प्यार का इजहार

देश की चर्चित आईएएस अधिकारियों में से एक टीना डाबी अगले महीने आईएएस अधिकारी प्रदीप गवांडे से शादी करने जा...