पेपर लीक के खिलाफ बीजेपी युवा मोर्चा का प्रदर्शन:पूनिया को कंधे पर बैठाकर आगे बड़े कार्यकर्ता , पुलिस ने वॉटर कैनन चलाई

इससे पहले बीजेपी मुख्यालय के बाहर जनसभा हुई। जिसे बीजेपी के प्रदेश प्रभारी अरुण सिंह, पार्टी प्रदेश अध्यक्ष सतीश पूनिया के साथ विधानसभा के उप नेता प्रतिपक्ष राजेंद्र राठौड़ संबोधित किया।
इसके बाद प्रदेशभर से पहुंचे बीजेपी कार्यकर्ता सिविल लाइंस फाटक होते हुए मुख्यमंत्री आवास की और घेराव के लिए निकले। कार्यकर्ता नारे लगाते हुए सिविल लाइंस फाटक तक पहुंचे। जिन्हें पहले से मौजूद पुलिस दल ने रोक लिया।
बीजेपी युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष हिमांशु शर्मा ने कहा- युवा मोर्चा के विधानसभा घेराव से कांग्रेस सरकार डर गई है। संगठन ने विधानसभा का कैलेंडर देखकर ही विधानसभा घेराव का निर्णय लिया था। लेकिन सरकार ने इससे एक दिन पहले ही विधानसभा स्थगित कर दी। लेकिन पेपर लीक, बेरोजगारी, बिगड़ी कानून-व्यवस्था जैसे मुद्दों को लेकर हम पहले भी आवाज उठाते आए है। आज भी बड़ा प्रदर्शन कर रहे है, और आगे भी युवाओं कि आवाज उठाते रहेंगे।