किलिमंजारो पर लहराया अहीर रेजिमेंट का तिरंगा

0
WhatsApp Image 2024-11-20 at 7.53.07 AM
News and Publisher

नीमकाथाना जिले की श्रीमाधोपुर तहसील के गांव खटकड़ निवासी पर्वतारोही श्रीराम यादव ने विश्व की चौथी सबसे ऊंची चोटी माउंट किलिमंजारो (गिलमन पांईंट 5681 मीटर) पर पहराया अहीर रेजिमेंट का तिरंगा पर्वतरोही यादव ने करीब 19000 फीट का रास्ता तय कर चोटी पर तिरंगा फहराकर क्षेत्र एवं संपूर्ण अहीर समाज का नाम रोशन किया है विश्व का अकेला पर्वत जो किसी पर्वत श्रृंखला का हिस्सा नहीं है उन्होंने बताया कि वह भूमध्य रेखा पर स्थित अकेला ऐसा पहाड़ है जहां पर बर्फ (स्नोफॉल) गिरती है वहां अहीर रेजिमेंट का ध्वज लहराया, निष्क्रिय तंजानिया ज्वालामुखी पर चढने में 4 दिन लगे और 14 नवंबर चिल्ड्रंस डे पर दोपहर 3:30 बजे अहीर रेजिमेंट तिरंगे को लहरा कर भारत सरकार द्वारा भारतीय सेना में अहीर रेजिमेंट बनाने की मांग की एवं अहीर रेजिमेंट हक है हमारा और हम इसे लेकर रहेंगे का संदेश दिया अहीर समाज को एक होकर अपना हक मांगने के लिए प्रेरित किया| इससे पहले भी पर्वतारोही श्रीराम यादव देश और विदेश की ऊंचे ऊंचे पर्वतों पर अहीर रेजीमेंट का तिरंगा फहराकर संपूर्ण अहीर समाज को गोरावांवित कर चुके हैं चोटी पर फतह कर रेजंगला में शहीद जवानों को नमन कर श्रद्धांजलि अर्पित की साथ ही इस सफलता को रेजांगला में शहीद हुए जवानों को समर्पित किया | इसी के साथ पर्वतारोही श्रीराम यादव विदेशी चोटी पर अहीर रेजीमेंट का तिरंगा फहराने वाले पहले पर्वतारोही बन गए पर्वतारोही श्रीराम यादव को 8 नवंबर श्री कृष्णा विकास समिति श्रीमाधोपुर एवं संयुक्त अहीर रेजीमेंट मोर्चा श्रीमाधोपुर द्वारा अहीर रेजिमेंट का तिरंगा भेंट कर रवाना किया गया था बता दे की 21 नवंबर दोपहर 11:00 बजे अजीतगढ़ पहुंचने पर श्रीकृष्ण विकास समिति एवं संयुक्त अहीर रेजिमेंट मोर्चा श्रीमाधोपुर द्वारा जोरदार स्वागत किया जाएगा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *