कार्यकर्ताओं का सम्मान किया

मुख्यमंत्री आवास संत कबीर कुटीर पर भाजपा हरियाणा के जिला अध्यक्ष,जिला प्रभारी,मंडल अध्यक्ष, विधानसभा संयोजक,विधानसभा विस्तारक सहित पार्टी के कार्यकर्ताओं का सम्मान किया,
हरियाणा मुख्यमंत्री नायव सैनी ने बैठक के दौरान सम्बोधित करते हुए कहा कि कार्यकर्ता ही पार्टी की नीम है, कार्यकर्ताओ ने जमकर मेहनत की है, साथ ही जनता का भी अपार प्यार मिला है, हरियाणा सरकार द्वारा भ्रष्टाचार मुक्त सरकार बनाएगी,जनता ने बीजेपी सरकार पर जो भरोसा जताया है उस भरोसे पर पूर्ण खरी उतरेगी,
कार्यकर्ताओं ने बूथ पर मजबूत लड़ाई लड़ी है।
चुनाव में कार्यकर्ताओं को जो जिम्मेदारियां दी गई थीं, उन सभी जिम्मेदारियों को कार्यकर्ताओं ने पूर्ण ईमानदारी एवं लगन से निभाया है।
सदस्यता अभियान – 2024 के निमित हर बूथ को मजबूत करते हुए प्रदेश में 50 लाख सदस्य बनाने का लक्ष्य रखा है,
इस अवसर पर भाजपा हरियाणा के प्रदेश प्रभारी सतीश पूनिया एवं प्रदेश अध्यक्ष मदन मोहन इत्यादि मौजूद रहे।