43% लोग रोज परिवार को 3 घंटे से ज्यादा समय देते हैं, 44% बोले- मोबाइल ने परिवार में दूरियां बढ़ाईं
अंतरराष्ट्रीय परिवार दिवस पर भास्कर के विशेष सर्वे किया। सर्वे में लोगों का मानना है कि इंडियन फैमिली सिस्टम आज भी मजबूत है। लोग आज भी मुश्किल समय पर लोग हमेशा पहला सहारा परिवार में ही तलाशते हैं। लोगों का कहना है कि परिवार हमेशा हर हालात में मदद के लिए साथ मौजूद रहता है।
जो भविष्य को वर्तमान में पालता है और जो संस्कार के रूप में इतिहास का वर्तमान है, उसे परिवार कहते हैं। यही इस दुनिया की कभी न खत्म होने वाली कहानी है। ये कहानी माता-पिता से शुरू होती है और पूरी दुनिया में कायम है। संकट और जंग के बावजूद परिवार ही वो संस्था है, जो पूरी दुनिया को बचाए हुए है।
परिवार में बढ़ती दूरियां चिंता की वजह
दूसरे में कोविड जैसे मुश्किल दौर में करीब 77% लोगों को परिवार ने इमोशनली संभलने में मदद की। 52% लोग मानते है कि परिवार हर स्थिति में उनका सबसे मजबूत सपोर्ट सिस्टम है। हालांकि, लोगों ने इस बात को लेकर चिंता भी जताई कि परिवारों में दूरियां बढ़ रही हैं और इसके दो प्रमुख कारण हैं। 44% लोगों ने कहा कि मोबाइल को अधिक समय देना इसका प्रमुख कारण है। साथ ही रिश्तों में मान-सम्मान घटा है