दुनिया के कई हिस्सों में दिखा सुपर ब्लड मून, 33 साल में यह सबसे लंबा चंद्र ग्रहण

0
News and Publisher

आज बुद्ध पूर्णिमा के दिन साल का पहला चंद्र ग्रहण लगा। ज्योतिषियों की मानें तो 80 साल बाद ऐसा दुर्लभ संयोग बना है। यह पूर्ण चंद्र ग्रहण दुनिया के कई हिस्सों में देखा गया। जब चंद्रग्रहण लगा, तब भारत में सुबह थी इसलिए यह यहां नजर नहीं आया। भारतीय समय के अनुसार, ग्रहण सोमवार सुबह 7.58 बजे शुरू हुआ और 11.25 बजे खत्म हो गया। अब अगला चंद्र ग्रहण 8 नवंबर 2022 को लगेगा।

सोमवार को लगा चंद्र ग्रहण काफी खास था। इसे सुपर ब्लड मून भी कहा जाता है। जब धरती सूर्य और चंद्रमा के बीचोंबीच होती है और तीनों एक कतार में आ जाते हैं, तब चांद का रंग खूनी लाल दिखाई देता है। साथ ही चांद पृथ्वी के सबसे करीब होता है।

आज का चंद्र ग्रहण दक्षिणी-पश्चिमी यूरोप, दक्षिणी-पश्चिमी एशिया, अफ्रीका, उत्तरी अमेरिका, दक्षिण अमेरिका, प्रशांत महासागर, हिंद महासागर, अटलांटिक और अंटार्कटिका में दिखाई दिया। यानी, इस बार ब्लड मून जर्मनी, ब्राजील, कनाडा, तुर्की, अमेरिका और चिली जैसे देशों में देखा गया। इससे पहले 30 अप्रैल  को वैशाख अमावस्या पर सूर्य ग्रहण हुआ था, ये ग्रहण भी भारत में नहीं दिखा था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *