कोल्ड ड्रिंक के ढक्कन ने ली जान:15 साल के किशोर के गले में फंसा, पूर्व फौजी के इकलौते बेटे ने मिलिट्री अस्पताल में तोड़ा दम

0
News and Publisher

हरियाणा के अंबाला जिले में कोल्ड ड्रिंक पीते वक्त गले में ढक्कन फंसने से पूर्व सैनिक के इकलौते बेटे की मौत हो गई है। मृतक की शिनाख्त डिफेंस कॉलोनी निवासी 15 वर्षीय यश कुमार (गोलू) पुत्र अनिल कुमार के रूप में हुई है। पुलिस ने पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया।

यश अपने घर में बोतल का ढक्कन ढीला करके कोल्ड ड्रिंक पी रहा था। अचानक बोतल का ढक्कन खुलकर उसके मुंह में चला गया और गले में फंस गया। बोतल प्लास्टिक की थी।

मिलिट्री अस्पताल में तोड़ा दम

यश के गले में ढक्कन फंसते ही परिजनों में अफरा-तफरी मच गई। मां और बड़ी बहन बिना देरी किए यश को मिलिट्री अस्पताल अंबाला लेकर पहुंचीं। यहां डॉक्टरों ने कड़ी मशक्कत के बाद यश के गले में फंसे ढक्कन को निकाला, लेकिन वे उसे बचा नहीं पाए। उपचार के दौरान उसने दम तोड़ दिया।

11वीं में पढ़ाई करता था यश

यश के चाचा सुनील कुमार ने बताया कि यश दो भाई-बहन थे। बहन पायल यश से बड़ी है। यश सैनिक स्कूल में कक्षा 11वीं की पढ़ाई कर रहा था। यश के पिता अनिल कुमार सेना से सेवानिवृत्त हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *