स्वराज गौरव यात्रा आमेट पहुंची

0
News and Publisher

आजादी के अमृत महोत्सव के निमित्त महाराणा प्रताप गौरव केंद्र उदयपुर के तत्वावधान में निकल रही स्वराज गौरव यात्रा रविवार साय 6 बजे नगर में पहुची। नगरवासियों ने ग़ांधी चबूतरे पर यात्रा का भव्य स्वागत किया। कार्यक्रम के संचासीन अतिथि महाराणा प्रताप गौरव केंद्र के कोषाध्यक एवं स्वराज गौरव यात्रा प्रमुख अशोक पुरोहित, विभाग संघचालक फतह चंद सामसूखा , विश्व हिंदू परिषद जिला उपाध्यक्ष गंभीर सिंह राठौड़ थे। अशोक पुरोहित ने कहा कि आजादी का प्रेरणा स्त्रोत प्रताप थे। मेवाड़ 14 सौ वर्ष से आजादी की अलख जगा रही है। 15 दिन की गौरव स्वराज यात्रा का 2 जून को उदयपुर में समापन होगा। फतह चंद सामसूखा ने कहा कि आजादी का 75 वा वर्ष महापुरुषों के त्याग व बलिदान को याद करने का वर्ष हैं। भारतीयों ने सदा संघर्ष कर किया हैं। आज भारत की सांस्कृतिक विरासत की चर्चा पूरे विश्व मे हो रही है। सनातन संस्कृति का इतिहास प्रकृति के साथ शुरू होता है। इस दौरान जितेंद्र सिंह, धर्मेद्र छीपा, सुरेश सोनी, मुकेश सिरोया, महावीर प्रसाद बगेरवाल, राजेंद्र सिंह चुंडावत, किशन सिंह राव, चैन सिंह राव, प्रकाश साहू, अर्जुन सिंह राठौड़, मोहनलाल जाट, रमण कंसारा, विक्रम सिंह, राजेश गहलोत, महावीर कोठारी, पारसमल पामेचा, रोशन लाल कोठारी, गौतम कोठारी, चंद्र प्रकाश गर्ग, गजेंद्र सिंह भाटी सहित बड़ी संख्या में नगर वासी उपस्थित थे।कार्यक्रम का संचालन मदन लाल पुरोहित ने किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *