चुनावों को लेकर बीआरओ ने ली कार्यकर्ताओं की बैठक

0
News and Publisher

कांग्रेस के संगठनात्मक चुनाव को लेकर शनिवार को बीआरओ शहर कपिल शर्मा व देहात बीआरओ राजेंद्र आर्य ने विधायक भंवरलाल शर्मा के आवास पर कार्यकर्ताओं की बैठक ली। जिसमें बीआरओ ने कार्यकर्ताओं से मुलाकात कर उलकी भावना को समझी तथा संगठन के चुनाव के सम्बन्ध में चर्चा की। उन्होंने कहा कि हमें कांग्रेस को मजबूत बनाना है। प्रदेश में सभी कार्यकर्ता एकजुट हैं। फिर से प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनाने के लिए अभी से कार्यकर्ताओं को जुट जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री अशोक गहलोत की जनकल्याणकारी योजनाएं आम जनता के लिए बहुत ही लाभदायक है। इस अवसर पर बीआरओ का गर्मजोशी के साथ स्वागत किया गया। इस अवसर पर पालिकाध्यक्ष राजकरण चौधरी ने कहा कि सभी कार्यकर्ता एकजूट होकर राज्य सरकार की ओर से शुरू की गई जन कल्याणकारी योजनाओं को जनजन तक पहुंचाने का आह्वान किया। इस अवसर पर पूर्व प्रधान रामकुमार मेघवाल, पालिका उपाध्यक्ष अब्दुल रसीद चायल, जगदीश धन्नावंशी, राजूदेवी चौहान, जितेन्द्रसिंह राजवी, उमरदीन सैयद, जितेन्द्र स्वामी, भूमि विकास बैंक के चेयरमैन ईशरराम डूडी, करणीसिंह शेखावत, मदनसिंह निर्वाण, राजेश पारीक, बशीर खोखर, मनफूल खां फोजी, ओमप्रकाश नाई, फारूक ज्यानमोहम्मद व्यौपारी ने विचार व्यक्त किए। इस अवसर पर चंपालाल राकसिया, समशुदीन खोखर, पिन्टू नाई, हंसराज सिद्ध, सोहनलाल सोनी, दलीप पारीक, शेरमोहम्मद बिसायती, प्यारेलाल आचार्य, श्रीराम प्रजापत, मुन्नालाल बाल्मीकि, जितेन्द्र जेदिया, रोहिताश मीणा, अशोक मेहरा, ताराचन्द सारण, नबाब खां, कालूराम तिवाड़ी, नूरमोहम्मद, आशिफ खोखर, मुखराम नाथोलिया, हरलाल बेनीवाल, सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *