विधिक शिविर आयोजित कानून की जानकारी दी

स्वाति शर्मा सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण मेड़ता व सुश्री आशा चौधरी अध्यक्ष ताल्लुका विधिक सेवा समिति ए डी जे मकराना के निर्देशानुसार आज श्री राधा सर्वेश्वर शिक्षण संस्थान उच्च माध्यमिक विद्यालय मकराना मे विधिक सेवा समिति के पेनल अधिवक्ता तलत हुसैन हनीफी मकराना ने विधिक जागरूकता शिविर आयोजित किया गया, जिसमें पेनल अधिवक्ता हनीफी ने विधालय की लड़कियो, लड़कों अर्थात विधार्थियों को नालसा योजना के तहत बच्चों को मैत्रीपूर्ण विधिक सेवाएं और उनके सरंक्षण के लिए विधिक सेवाएं योजना 2015 तथा असंगठित क्षेत्र के श्रमिकों के लिए विधिक सेवाएं प्रदान करने के लिए योजना 2015 की कानूनी जानकारी दी, तथा पेनल अधिवक्ता हनीफी ने कहा कि राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण, नालसा, ने बच्चों को मैत्रीपूर्ण विधिक सेवाएं और उनके सरंक्षण के लिए विधिक सेवाएं योजना 2015 शुरू की थी, इस योजना के तहत पेनल अधिवक्ताओं की नियुक्ति की जाती है, तथा इस योजना के तहत समाज के कमजोर वर्गों को मुफ्त कानूनी सेवाएं मुहैया कराई जाती है, इसके अलावा विवादों को सुलझाने के लिए लोक अदालतों का आयोजन भी किया जाता है, सुश्री आशा चौधरी ए डी जे ने बच्चों को निशुल्क एवं अनिवार्य शिक्षा अधिकार अधिनियम 2009 की कानूनी जानकारी दी, इस अवसर पर विधिक लिपिक विश्राम मीणा, गुमानाराम व विधालय के प्रधानाचार्य विपिन जोशी उपस्थित थे