भाजपा MLA गमेती दुष्कर्म के आरोपो में फंसे,दो साल से शादी का झांसा देकर कर रहा था कुकृत्य

0
mla-s1637206962_1637210911
News and Publisher

उदयपुर: जिले के अंबामाता थाना क्षेत्र में एक महिला ने गोगुन्दा विधायक प्रतापलाल गमेती के खिलाफ दुष्कर्म का मामला दर्ज करवाया है। पुलिस ने बुधवार देर रात पीड़िता के बयान दर्ज करने के साथ ही हाथों-हाथ मेडिकल भी करवाया। पीड़िता का आरोप है वो नौकरी के लिए भाजपा के विधायक के पास पहुंची थी। विधायक उसे शादी का झांसा देकर करीब 2 साल से यौन शोषण कर रहा था। हाल ही में वल्लभनगर विधानसभा उपचुनाव के बाद कन्नी काटनी शुरू कर दी। इससे परेशान होकर उसने कानून की मदद लेने की ठानी है।

बता दे कि 38 वर्षीय पीड़िता ने बुधवार को एसपी ऑफिस में लिखित रिपोर्ट पेश की। इसके बाद शाम को अंबामाता थाने में विधायक के खिलाफ मुकदमा दर्ज हुआ। फिलहाल यह मामला सीआईडी सीबी को दिया गया है, जहां एएसपी अंजना सुखवाल इस केस की जांच कर रही हैं। पीड़िता ने बताया कि दो साल पहले पीड़िता को रोजगार की जरूरत होने पर वह गोगुन्दा विधायक प्रतापलाल से फतहपुरा स्थित नवरत्न कॉम्प्लेक्स में मिली। प्रतापलाल ने उसे रोजगार देने का झांसा दिया।

भाजपा MLA गमेती दुष्कर्म के आरोपो में फंसे,दो साल से शादी का झांसा देकर कर रहा था कुकृत्य
शिकायत दर्ज कराती पिड़िता

पहले उन्होंने मेलजोल बढ़ाया और शादी का झांसा देकर जबरन शारीरिक संबंध बनाए। पीड़िता का आरोप है कि इसके बाद विधायक लगातार जान से मारने की धमकियां देकर लगातार शारीरिक संबंध बनाने को मजबूर करता रहा है।

पीड़िता की मानें तो कुछ महीने पहले उसने परेशान होकर आत्महत्या करने की बात कही तो विधायक प्रतापलाल ने शादी का झांसा देकर उसे रोक दिया। इसके बाद शादी करने के बहाने पीड़िता को जयपुर स्थित फ्लैट पर ले गया, वहां पर भी शारीरिक संबंध बनाए, लेकिन शादी नहीं की। इसके बाद देबारी स्थित फार्म हाउस पर शादी के लिए बुलाया। इस दौरान दो खाली स्टांप पर साइन भी करवा दिए।

पीड़िता ने बताया कि विधायक ने उसे वल्लभनगर उपचुनाव निकलने के बाद शादी करने की बात कही। इसके बाद 14 अक्टूबर 2021 को घर से अगवा करके ले गया। कुछ भी बोलने पर जान से मारने की धमकी देकर वापस घर छोड़ दिया। इस पूरे घटनाक्रम में विधायक प्रतापलाल का पीए और ड्राइवर भी साथ रहे।

भाजपा MLA गमेती दुष्कर्म के आरोपो में फंसे,दो साल से शादी का झांसा देकर कर रहा था कुकृत्य

मामले से कन्नी काटते हुए MLA गमेती
रात करीब 11:30 बजे पुलिसकर्मी पीड़ित महिला को बयान पूरे होने के बाद उसे घर छोड़ आए। इससे पहले सुखवाल पीड़िता से करीब डेढ़ घंटे तक बात कर बयान दर्ज करवाए। वहीं, आरोपों पर गोगुंदा विधायक प्रतापलाल गमेती का कहना है कि मै ऐसी किसी महिला को नहीं जानता हूं। सारे आरोप झूठे और बेबुनियाद है। इसके बाद उन्होंने फोन स्वीच ऑफ कर दिया।

52 वर्षीय गोगुंदा विधायक प्रतापलाल गमेती पर 9 महीने पहले भी एमपी की एक भाजपा नेता ने शादी का झांसा देकर दुष्कर्म का आरोप लगाया था। इस मामले में भी सीबी सीआईडी ने जांच की थी। हालांकि बाद में यह मामला आपसी समझौते के बाद निपट गया था। शादीशुदा विधायक अपने पैतृक गांव दादिया में दो बार सरपंच रह चुके हैं। उनके घर में पत्नी, 4 बेटियां और 1 बेटा है, जिनमें तीन बेटियों की शादी हो चुकी है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *