मंत्रिमंडल पुनर्गठन की कवायद तेज, मंत्रिपरिषद की बैठक बुलाई

0
AMT_7897-1
News and Publisher

जयपुर। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने राज्य मंत्रिपरिषद की बैठक आज शाम पांच बजे बुलाई है। यह बैठक मंत्रिमंडल के पुनर्गठन के लिहाज से अहम मानी जा रही है। जानकार सूत्रों के अनुसार जिन तीन मंत्रियों चिकित्सा मंत्री रघु शर्मा, राजस्व मंत्री हरीश चौधरी, शिक्षा राज्य मंत्री गोविंद सिंह डोटासरा ने सोनिया गांधी को इस्तीफे की पेशकश की है, उनके इस्तीफे स्वीकार किए जा सकते हैं। इसके अलावा जिन मंत्रियों को हटाया जाना है, उनके इस्तीफे भी मुख्यमंत्री ले सकते हैं।

सूत्रों की माने तो कोई अड़चन नहीं आई तो 21 नवंबर रविवार शाम चार बजे या 22 नवंबर सोमवार को मंत्रिमंडल का शपथ ग्रहण हो सकता है। इस बीच मंत्रिमंडल पुनर्गठन को लेकर गतिविधियां तेज हो गई है। जो मंत्री बनने की दौड़ में शामिल है, वे अपने यहां तैयारियां किए बैठे है तथा उन्हें मुख्यमंत्री अशोक गहलोत की ओर से बुलावे का इंतजार है। इस बीच जयपुर पहुंचे राजस्थान के प्रभारी महासचिव अजय माकन ने मुख्यमंत्री अशोक गहलोत से मंत्रिमंडल गठन को लेकर करीब दो घंटे लंबी चर्चा की। इस चर्चा में कुछ समय के लिए प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा भी शामिल थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *